चक्रधरपुर के आदिवासी मित्र मंडल में शुक्रवार शाम हर्षोल्लास के साथ आदिवासी हो समाज का सबसे बड़ा सृष्टि रचना का पर्व मागे पोरोब मनाया गया। आदिवासी मित्र मंडल में शहर के पोटका स्थित परिसर में आयोजित मागे पोरोब में बड़ी संख्या में आदिवासी हो समाज के लोगों का जुटान हुआ।