नौगावां सादात: नौगांवा में विदेश भेजने के नाम पर तीन रोडवेज कर्मचारियों से लाखों की ठगी का आरोप
अमरोहा। विदेश भेजने का झांसा देकर तीन रोडवेज कर्मचारियों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने अपने ही विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी पर ऑस्ट्रेलिया और रूस भेजने के नाम पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद रकम वापस नहीं मिलने से परेशान पीड़ितों ने दोबारा प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।