मुकदमा दर्ज न होने पर भड़के संविदा विद्युतकर्मी, थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन
कौशांबी। चरवा पावर हाउस में तैनात संविदा लाइनमैन के साथ कथित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से नाराज संविदा विद्युतकर्मियों ने मंगलवार को चरवा थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की।
संविदा लाइनमैन नीरज कुमार उर्फ नंदा ने बताया कि रविवार सुबह वह चरवा पावर हाउस में ड्यूटी पर था। इसी दौरान कौड़िया गांव के पिता-पुत्र कार से वहां पहुंचे और बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लाइन का फाल्ट ठीक करने को कहा। आरोप है कि दोनों उसे कार में बैठाकर गांव ले गए, जहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने चरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थ