खरौंधी: आजादी के 78 साल बाद भी लामी सरहिया में सड़क नहीं, ग्रामीण पगडंडी से करते हैं आवागमन
खरौंधी प्रखंड कार्यालय के समीप बसा लामी सरहिया गांव आजादी के 78 साल बाद भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित है। करीब 80 से 90 की आबादी वाले इस गांव के ग्रामीण आज भी मुख्य सड़क से पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में यही पगडंडी कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों, गर्भवती महिला