सहजनवा: सहजनवा के टिकरियाखोर में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से मारपीट में कई घायल, तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरियाखोर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने लगे और कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।