चरखारी: चरखारी के ऐंचाना गांव में तेज बारिश से खेतों में जलभराव, तिली की फसल हुई डूबी
चरखारी के ऐंचाना गांव में अचानक हुई तेज बारिश से गांव क्षेत्र के खेतों में पानी भर गया। जलभराव के कारण खड़ी तिली की फसल डूब गई है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। महंगी लागत और मेहनत से तैयार की गई फसल पर संकट देख किसान चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।