गुरारू: इंदिरा आवास में नहीं लगता पैसा, किसी को न दें: डीहा मुखिया प्रतिनिधि
Guraru, Gaya | Sep 27, 2026 प्रखंड के डीहा पंचायत में रविवार को मुखिया प्रतिनिधि मिंटू वर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की गई। मिंटू वर्मा ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और आवास की सूची उपलब्ध है। जिन लाभुकों का नाम सूची में नहीं है, उनका मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे होगा, उसके बाद नाम जोड़ा जा सकता है।