मुरैना: ग्राहक सेवा केन्द्र खेरा मेवदा रोड एवं सुरजनपुर रोड पर आमजन और ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति पुलिस ने किया जागरूक
Morena, Morena | Jun 26, 2026 माता बसैया थाना प्रभारी ने ग्राहक सेवा केन्द्र खेरा मेवदा रोड एवं सुरजनपुर रोड पर आमजन और ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया हैं ।सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत माता बसैया थाना पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राहक सेवा केन्द्र खेरा मेवदा रोड एवं सुरजनपुर रोड पर आमजन को जानकारी दी गई।