बक्सर: बक्सर में आपातकाल को याद कर भाजपा ने मनाया काला दिवस
Buxar, Buxar | Jun 25, 2024 भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर स्थित शिवप्रभा गलैक्सी मैरेज हाॅल में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के खिलाफ "काला दिवस" के रूप में मनाया। कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन रमेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी मौजूद रहे।