बक्सर: बालगृह में आवासित बच्चों के साथ दुर्व्यवहार मामले में अधीक्षिका को क्लीनचिट, शिकायतकर्ता को बनाया आरोपी
Buxar, Buxar | Jun 25, 2024 वर्ष 2023 में बालगृह की अधीक्षिका के द्वारा आवासित बच्चों के साथ दुर्व्यवहार मामले में जहां अधीक्षिका को क्लीनचिट मिल गई है. वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता को ही फंसाने का मामला सामने है. हालांकि इस मामले में प्रमंडलीय आयुक्त ने संज्ञान लिया है और शिकायतकर्ता को दोष मुक्त करार देते हुए जांचकर्ता अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है.