कसरावद-नावडाटौडी सड़क मार्ग पर जल आवर्धन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे साइड शोल्डर की पटरी खुदाई बिना सुरक्षा इंतजामों के किए जाने से राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। आमजनों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने कार्रवाई करते हुए कार्य रुकवा दिया, लेकिन खोदी गई पटरी अब भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।