जयसिंहनगर: पहाड़िया में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से नाबालिग किशोरी की हुई मौत
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया में नाबालिक किशोरी की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार की रात को जानकारी देते हुए बताया है कि बस जो की सीधी तरफ से आ रही थी, इस दौरान बच्ची बस की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस के द्वारा मौके ओर पहुँच कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।