जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत पोंडी सहित अन्य जगहों पर आंधी तूफान से उड़े कई घरों के टीन शेड, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासनिक अमला
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी के बरटोला सहित आसपास के दर्जनों गांवों में विगत दिनों हुई आंधी तूफान ने तबाही मचा दी। आंधी से लोगों के घरों के टीन शेड उड़ गए। ग्रामीणों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि उनके घरों पर लगी टीन दूर तक फिका गई। इस तांडव से उनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और उनका बहुत नुकसान हुआ है।