जयसिंहनगर: करकी में बारात गई नाबालिग किशोरी हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी में बारात गई किशोरी नाबालिग के गुम हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि कोठिगढ़ निवासी फरयादी महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि विगत दिनों उसकी बेटी करकी बारात गई थी और जब वापस गांव बारात आई तो उनकी बेटी नहीं आई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।