जयसिंहनगर: दरैन सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर चोरी गई सात मोटरसाइकिल को किया जब्त, की कार्रवाई
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत दरैन सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर रविवार को थाना क्षेत्र से चोरी गई सात मोटरसाइकिल को जप्त किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में लगातार थाना क्षेत्र में चोरी को लेकर कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में चोरी गई सात मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।