जयसिंहनगर: ढूमरटोला के पास में एक्सीडेंट में एक महिला की हुई मौत मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज
जयसिंहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ढूमरटोला के पास विगत दिनों हुए एक्सीडेंट में एक महिला के मौत मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि मर्ग क्रमांक 31/24 की पर जांच करने पर पाया गया कि मृतिका को ट्रैक्टर चालक लालजी पांडेय के द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट कर दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।