नाले में बहा युवक |
देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के लोहारदा में बुधवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भेसून मार्ग स्थित उफनते नाले को पार करते समय एक युवक अपनी बाइक सहित तेज बहाव में बह निकला। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत करने पर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ऐसे मार्गों पर आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है।