बांका: बेलुटीकर गांव में गड्डे में मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के भाई-बहन घायल
Banka, Banka | Oct 31, 2024 बेलुटीकर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गड्डे में मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से नीतीश कुमार व उसकी बहन प्रिया कुमारी जख्मी हो गई। । जख्मी प्रिया कुमारी ने बताया कि वह अपने दरवाजा के आगे गड्डे में मिट्टी भरा रही थी। इस दौरान बगल के नृपेन्द्र यादव, गोपाल यादव ने मारपीट किया। जिसमें दोनों भाई बहन जख्मी हो गए ।