बांका: बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने जिलेवासियों से पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की
Banka, Banka | Oct 31, 2024 एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने जिलेवासियों से एक दीया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील की है। एसडीपीओ गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली पर्व को इको फ्रेंडली मनाना चाहिए। लोगों से खुशियाें के त्योहार को अपने परिवार, बच्चों के साथ मनाने की बात कही।