धनौरा: बछरायूं में कांवड़ यात्रा में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल और फल किया स्वागत
मुस्लिम युवा सफेद लिबास और टोपी पहनकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने कांवड़ियों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं और फलाहार वितरित किया। कांवड़िए भी इस सद्भावना को खुशी-खुशी स्वीकार करते दिखे। बछरायूं कस्बे में मुस्लिम युवाओं ने भगवाधारी कांवड़ियों का विशेष स्वागत किया। इस पहल से पूरे जिले में आस्था और इबादत का अनूठा संगम देखने को मिला।