बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के उटम्हा निवासी चार बच्चों के पिता ने किया दूसरी शादी, महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर रही जांच
गगहा क्षेत्र के रहने वाले चार बच्चों के पिता ने दूसरी शादी कर ली है। पिपराइच थाना क्षेत्र के राजी बनकट निवासी उमा की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व गगहा थाना क्षेत्र के उटम्हा निवासी उदयभान पुत्र शिवशंकर निषाद के साथ हुई थी। जिससे जय (13), रितिका (11) रिदिमा (10) शिवानी (7) चार संतानें हुईं। लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में कुछ तल्खी भी बढ़ने लगी।