शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) विदिशा में देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड,निमराना (राजस्थान) द्वारा दिनांक 8 10.2026 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया/कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। आयोजित भर्ती प्रक्रिया में जिले एवं जिले के बाहर के कुल 78 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। प्रक्रिया के उपरांत 46 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
भर्ती में ITI के विभिन्न ट्रेडों के पात्र आवेदकों एवं अन्य विषय के पात्र छात्रों ने भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा तथा उन्हें निर्धारित वेतन एवं अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी। संस्था प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी ने बताया कि ITI में इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट युवाओं को प्रशिक्षण के साथ सीधे रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अवसरों का अधिक से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को लाभ उठाना चाहिए। शासकीय ITI विदिशा द्वारा युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। #vidisha
2 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026