भीलवाड़ा: भीषण गर्मी के चलते भीलवाड़ा में सरकारी और निजी विद्यालयों का बदला गया टाइम, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।