कैराना: मोहल्ला कायस्थवाड़ा में घर में चोरी व तोड़फोड़ करने के आरोप में महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
Kairana, Shamli | Jul 24, 2024 नगर के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी रविता शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले में उनका घर अकेला है। आरोप है कि पडोस के अब्दुल मलिक व शबाब उनको हर समय परेशान करते हैं। उनके घर का सामान क्षतिग्रस्त कर देते हैं और चोरी करने के साथ ही जादू टोना करते रहते हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।