पटना ग्रामीण: ऑपरेशन मुस्कान: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने 101 मोबाइल धारकों को उनके खोए/चोरी हुए मोबाइल लौटाए
पटना रेल पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस आए दिन लोगों की खोई या चोरी हुई मोबाइल को बरामद कर उनको वापस कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर 3 बजे पटना जंक्शन पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किए गए 101 मोबाइल को उनके असली धारकों के बीच रेल पुलिस द्वारा वितरण किया गया।