लालबर्रा: विधायक अनुभा मुंजारे पर दोहरे मापदंड का आरोप, पांढरवानी निवासी नीरज पशीने ने कसा तंज
ग्राम पंचायत पांढरवानी के जागरूक नागरिक नीरज पशीने ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए तीखा तंज कसा है। नीरज पशीने ने 18 जून को दोपहर 01 बजे मीडिया में एक बयान जारी कर कहा कि जब पूर्व में उनके द्वारा अमोली-समनापुर सड़क निर्माण के दौरान घटिया गुणवत्ता को लेकर आवाज उठाई जा रही थी, तब विधायक महोदय द्वारा उन पर विकास