मोरनी: जिला प्रशासन CM की मोरनी में 4 किलोमीटर सड़क बनाने की घोषणा को 7 वर्ष बाद नही कर पाया पूरा, लोगो में रोष
जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की मोरनी में 4 किलोमीटर सड़क बनाने की घोषणा को 7 वर्ष बाद भी पूरा नहीं करवा सका। 5 जनवरी 2017 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मोरनी ब्लॉक के नीमवाला (हरियाणा-हिमाचल की सीमा) में नदी पर पुल के शिलान्यास के समय स्थानीय हरियाणा और हिमाचल के लोगों तथा तत्कालीन हिमाचल के विधायक सुरेश कश्यप की मांग पर घोसणा की थी।