थंथरी में शूटिंग वॉलीबॉल का महासंग्राम, 30 से ज्यादा टीमों ने लिया हिस्सा
पलवल - गांव थंथरी में आयोजित शूटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का महासंग्राम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मिस्टर वर्ल्ड मेन्स मॉडल, प्रोफेशनल एथलीट और न्यूट्रिशनिस्ट लोकेश रावत ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल को युवाओं के लिए जरूरी बताया।यह प्रतियोगिता सरपंच प्रतिनिधि धीरज राठौर की अगुवाई में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया। दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद खेल रात में भी जारी रहा और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जिसमें बहरोड़ की टीम ने बाजी मारी और फर्स्ट प्राइज पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 21000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं फाइनल में पहुंची दूसरी टीम रोहतक की टीम रही, जिसे 11000 रुपये का सेकंड प्राइज दिया गया।
#ThanthriVolleyball #BehrorChampion #HaryanaVoicePalwal #LokeshRawat #VolleyballMahasangram
Palwal, Palwal | Nov 2, 2026