पाटी: किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पाटी थाना परिसर में विशाल आमसभा का आयोजन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Pati, Barwani | Sep 10, 2026 क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न अतिआवश्यक मांगों को लेकर एक विशाल आमसभा का आयोजन थाना परिसर में किया गया। इस आमसभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वही किसान महिलाओं ने अपने हाथ में सुखी लेकर आमसभा में पहुँचे और प्रशासनिक अधिकारियों को सुखी फसल से अवगत कराया। सभा के दौरान विभागों को ज्ञापन सौंपा गया।