विकासखंड सैंया के इरादतनगर क्षेत्र स्थित पुसेता गांव में आवारा कुत्तों के हमलों से दहशत फैली है। अब तक करीब तीन दर्जन ग्रामीण घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार दोपहर 1 बजे सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन गांव पहुंचे और पीड़ितों