शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कांट का विस्तृत निरीक्षण किया, कार्यों की स्थिति की जानकारी ली
दरअसल जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं नगर पंचायतों की व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन करने के क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज नगर पंचायत कांट का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।