सैदपुर: सैदपुर सीएचसी में वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 का शुभारंभ, एसडीएम ने कहा- अपराध पीड़ित महिलाओं व बच्चों को मिलेगी बेहतर सहायता
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 का सैदपुर सीएचसी में SDM ज्योति चौरसिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपको बता दें कि इस प्रकार का वन स्टाप सेंटर सैदपुर के अलावा जिला मुख्यालय पर भी बनाया गया है।