डौण्डीलोहारा: अण्डी में तिरंगा शान से लहराया, विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अण्डी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराते ही पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जीवंत कर दिया।