हुज़ूर: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Feb 20, 2026 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बयान के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की|