हुज़ूर: परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में एयरलाइंस कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Feb 20, 2026 भोपाल के परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने वाले एक एयरलाइंस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम से मौके का निरीक्षण कराने के बाद मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|