महोली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल, नदी से लंगड़ाकर निकलता दिखा युवक
अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम महोली में बीते दिनों हुए घटनाक्रम के बाद अब मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मामला महारानी अवंतीबाई लोधी की मूर्ति को रखने के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद का बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 12 से 14 तारीख के दौरान लोधी समाज द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के बीच जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी और कुछ अन्य लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो वायरल
पहला वीडियो: विवाद के तुरंत बाद सामने आए पहले वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे थे।
दूसरा वी�