डाबड़ी थाना पुलिस ने बिंदापुर से एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम आकाश उर्फ़ चिड़ी है जो उत्तम नगर के गीता एन्क्लेव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक और एक बटनदार चाकू बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 15 आपराधिक मामले दर्ज़ है।