स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सब्जी मंडी एवं सुपर मार्केट में सफाई अभियान
स्वच्छता के प्रति जन-सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा 21 सितंबर को “क्लीन पब्लिक प्लेसेस” गतिविधि आयोजित की गई।
इस दौरान सब्जी मंडी एवं सुपर मार्केट क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। आईईसी गतिविधि के माध्यम से लोगों को सब्जी मंडी में स्वयं के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पथकर विक्रेताओं को अपनी दुकान के सामने डस्टबिन रखने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने तथा खुले में मांस-मछली विक्रय करने पर कार्रवाई करते हुए कुल 3600 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026