गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण का उद्घाटन, वरिष्ठ नेताओं ने किया मार्गदर्शन
गांगड़तलाई में आयोजित मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को उद्घाटन सत्र के साथ हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेता सुखलाल टेलर एवं पुनमचंद कलाल सहित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंगाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा के महत्व पर जोर दिया।