पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे अजय तिवारी, सील करने की मांग पर दामोदर यादव को घेरा
Panna, Panna | Nov 9, 2026 बागेश्वर धाम को सील करने की मांग पर भड़के इंजीनियर अजय तिवारी ने दामोदर यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीधे सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने आज तक समाज के हित के लिए क्या योगदान दिया है। तिवारी ने धाम के धार्मिक व सामाजिक कार्यों का बचाव करते हुए सनातन धर्म और जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा को सर्वोपरि बताया।