भरगामा: 12 माह में पूरा करना होगा पक्का मकान, शौचालय के लिए भी मिलेंगे ₹12 हजार
भरगामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन मे बीडीओ केशव कुमार राय की मौजदूगी मे आवास लाभुक को गृह प्रवेश की चाभी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत लाभुकों को पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर तीन किस्तों में 40-40 हजार रुपये के रूप में लाभुकों के बैंक खाते में भेजी