रैबार पहाड़ का पेज के मैसेंजर में नजर पड़ी तो वहां बागेश्वर के एक
भाई ललित रावत जी का रैबार आ रखा था कि इसको मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाएं , ललित भाई वैसे मेरे गांव जनपद रूद्रप्रयाग जखोली ब्लॉक के सैनिकों के गांव से प्रसिद्ध देश की आज़ादी के बाद आजतक भी सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है, लेकिन आपका रैबार पेज में डाल दिया है।
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री
महोदय,
श्री पुष्कर सिंह धामी जी
उत्तराखंड सरकार,
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO)
विषय: ग्राम सभा ग्वाड़ की जर्जर सड़क के निर्माण एवं आम नागरिकों की पीड़ा के संबंध में।
महोदय,
मैं आपका ध्यान जिला बागेश्वर के ब्लॉक बागेश्वर तहसील बागेश्वर के अंतर्गत आने वाले हमारे गांव ग्राम सभा ग्वाड़ की मुख्य सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
आज के समय में जब बड़े बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स किसी समस्या को उठाते हैं, तो प्रशासन तुरंत हरकत में आता है। परंतु मै एक आम नागरिक होने के नाते, हम लंबे समय से इस बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। क्या लोकतंत्र में एक आम ग्रामीण की आवाज और उसकी दैनिक पीड़ा का महत्व किसी इन्फ्लुएंसर से कम है?
हमारे गांव की सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि:
गहरे गड्ढे: सड़क पर गाड़ियां चलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर है।
मरीजों को दिक्कत: एम्बुलेंस गांव के अंदर नहीं आ पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की जान पर आपत्ति स्थिति मै सबसे बड़ी परेशानी होती है
बच्चों की पढ़ाई बाधित: बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं।
हम सभी ग्रामवासी आपसे विनम्र प्रार्थना करते हैं कि एक आम नागरिक की इस जायज मांग को स्वीकार करें और इस सड़क के पक्कीकरण और 2 किलोमीटर आरक्षण कालोनी तक सड़क को पूर्ण करने मै हमारी मदद करे संबंधित अधिकारियों को तुरंत आदेश जारी करें।
ललित सिंह रावत
ग्राम सभा ग्वाड़ पोस्ट, देवलचौरा जिला बागेश्वर उत्तराखंड
9021460437 / lalitrawat851@gmail.com
Dehradun, Dehradun | Jul 7, 2026