*05 दिनों से लापता युवती को SDRF ने घने जंगल से सकुशल किया बरामद*
आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की पोस्ट सरियापानी टीम ने मजखाली क्षेत्र से विगत 01 जुलाई 2026 से लापता चल रही युवती की सघन खोजबीन के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए उसे घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद किया।
प्राप्त सूचना के अनुसार, थाना रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत मजखाली निवासी युवती 01 जुलाई 2026 से लापता थी। SDRF पोस्ट सरियापानी की टीम उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में लगातार सर्च अभियान संचालित कर रही थी।
आज अभियान के दौरान टीम ने सुंदरखाल से लगभग 12–13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती को घायल अवस्था में खोज निकाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी।
SDRF टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए युवती को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम जंगल से सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया, जहाँ से उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से राज�