बहादुरपुर: मोरो थाना क्षेत्र से तीन अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर मोरो थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मोरो थाना क्षेत्र में न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के आलोक में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल रौशन कुणाल उर्फ कुणाल सौरभ (पिता- रामाधार चौधरी) रामाधार चौधरी सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी (दोनों पिता- स्व. शिव रतन चौधरी) सभी निवासी पटोरी वार्ड-11, थाना मोरो, जिला दरभंगा शामिल हैं।