बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बूंदी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचे, जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने की अगवानी
Bundi, Bundi | Nov 4, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को शाम 5:00 बजे एकदिवसीय प्रवास पर बूंदी सर्किट हाउस पहुंचे जहां जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा व जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने सर्किट हाउस में अगवानी की पुलिस के जवान और ने लोकसभा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं सभापति सरोज अग्रवाल सहित बूंदी के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।