बूंदी: कस्बे में टॉकीज के पास स्थित सब्जी की आढ़त की दुकान में आग लगने से सारा माल जलकर हुआ खाक, ₹9 लाख का हुआ नुकसान
Bundi, Bundi | Nov 3, 2024 बूंदी जिले के नैनवां कस्बे मे टाकीज के पास स्थित सब्जी आढ़त की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई । आग से दुकान में रखे सब्जी कैरेट,काउंटर,खाता बही सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए । आग के कारणों का फिलहाल पता नही लग पाया है । दुकान मालिक ने बताया कि आग की जानकारी पड़ोसियों द्वारा सुबह दी गई जिस पर दुकान पहुंचा तो दुकान का सामान जला मिला।