बूंदी: 4 नवंबर को बूंदी प्रवास पर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, आमजन से करेंगे दीपावली की राम राम
Bundi, Bundi | Nov 3, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर बून्दी आएंगे। वे यहां शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों व क्षेत्रवासियों से दीपावली की राम-राम करेंगे। बिरला सायं 4 बजे बून्दी पहुंचेंगे,आजाद पार्क से सूर्यमल चौराहा, सब्जीमण्डी रोड, कोटा रोड, अहिंसा सर्किल, इंदिरा मार्केट, चौगान दरवाजा होते हुए विपिन रूट पर आमजन से दीपावली की राम राम करेंगे।