बूंदी: 43वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बूंदी का दल अनूपगढ़ के लिए हुआ रवाना
Bundi, Bundi | Nov 3, 2024 राजस्थान राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 43वीं राज्य स्तरीय खो-खो जूनियर वर्ग प्रतियोगिता जो की 4 नवंबर से 6 नवंबर तक अनूपगढ़ में आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता मेंभाग लेने के लिए बूंदी जिले का दल रविवार को बूंदी से अनूपगढ़ के लिए रवाना हुआ। बूंदी जिले के दल के प्रशिक्षक के रूप में जीतू सिंह एवं दल प्रभारी के रूप में हाकम सिंह बंजारा साथ में होंगे।