बूंदी: गुमानपुरा कांटे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डिवाइडर क्रॉस कर सवारी जीप व बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर
Bundi, Bundi | Nov 3, 2024 तालेड़ा थाना क्षेत्र के गुमानपुरा कांटे के पास रविवार सुबह 12:30 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने डिवाइडर क्रॉस कर कर सवारी जीप एवं बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी।जिसमें जीप सवार कई लोग एवं बाइक सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है। दंपति भाई दूज मनाने बोरखेड़ा जा रहे थे।