मधुबनी SSP योगेंद्र कुमार, ने मधेपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण।*
*दुर्गा पूजा को लेकर समितियों के साथ बैठक कर दिए सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश।*
वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा मधेपुर थाना के नवनिर्मित भवन का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के उपरांत आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु स्थानीय दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों को पंडालों में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।